फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A boy who went to graze buffalo in the Ganges basin drowned in water, died

Kaushambi News: गंगा के कछार में भैंस चराने गया बालक पानी में डूबा, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
A boy who went to graze buffalo in the Ganges basin drowned in water, died
कोखराज कोतवाली के सुखऊ का पूरा गांव में गंगा की कछार में भैंस चराने के लिए गया बालक गहरे पानी में समा गया। साथ रहे छोटे भाई ने गांव पहुंच कर शोर मचाया तो परिवार के लोग और गोताखोर मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बालक का शव बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन

हिसामपुर परसखी गांव का ज्ञानचंद पटेल मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे उसका बेटा सचिन (10) व गोलू (6) भैंस चराने के लिए सुखऊ का पूरा में गंगा किनारे गए थे। गोलू के मुताबित भैंस गंगा के सोता (किनारे का नाला) में गई तो सचिन उसे बाहर लाने के लिए पानी में उतरा। इस दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। गोलू शोर मचाते हुए घर पहुंचा व परिजनों समेत ग्रामीणों को जानकारी दी। सूचना पर शहजादपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोर ननकू, दिनेश कुमार, अंकित कुमार सरोज, करनसिंह, शुभम पटेल को नदी में उतारा। करीब दो घंटे की मशक्त के बाद बालक को मृत अवस्था में बाहर निकाला जा सका। घटना से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed