{"_id":"5cdf0c3ebdec2207203acf3d","slug":"a-7-years-old-boy-come-under-the-tractor-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर ने मासूम को रौंदा, चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर ने मासूम को रौंदा, चक्काजाम
Sat, 18 May 2019 01:02 AM IST
विनोद सिंह
Kaushambi
Kaushambi
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 18 May 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कस्बे के नईम मियां का पूरा मोहल्ले में शुक्रवार रात ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर ने एक बाइक सवार मासूम को रौंद दिया। हादसे में मौकेे पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि साथ रहा दादा घायल हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने तिल्हापुर मोड़-पूरामुफ्ती मार्ग जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मार्ग बहाल करा सकी।
विज्ञापन
पूरामुफ्ती के इस्माइलपुर कोटवा गांव का अर्जुन प्रसाद किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। शुक्रवार रात वह अपने नाती रिषभ (7) के साथ वैवाहिक समारोह में शामिल होने पिपरी इलाके के गेरिया खालसा गांव जा रहा था। चायल कस्बे में नईम मियां का पूरा मोहल्ले के समीप पीछे से आए ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दादा-नाती छिटककर सड़क पर गिर गए। इस दौरान ट्रैक्टर रिषभ को रौंदते हुए गुजर गया। जिससे मौके पर ही उसकी सांसें थम गईं। रिषभ के दादा को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए सड़क पर शव रखकर तिल्हापुर मोड़-पूरामुफ्ती मार्ग जाम कर दिया। हंगामे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खत्म कराया। तब जाकर राहगीरों ने राहत की सांस ली। इससे पहले जाम में फंसे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। उसकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन