{"_id":"9-53928","slug":"Kaushambi-53928-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्यारोपी अली हसन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्यारोपी अली हसन
Kaushambi
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। बारह साल के बच्चे की हत्या के आरोपी पंचभा गांव के अली हसन को रात करारी पुलिस ने धरदबोचा है। पुलिस ने हत्यारोपी के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद होने का दावा किया है। एसओ ने बताया कि हत्यारोपी अधेड़ रात फरार होने की फिराक में निकला था, तभी पकड़ लिया गया।
बता दें कि करारी कोतवाली क्षेत्र के पचंभा गांव निवासी गुफरान (12) पुत्र गुलफैन शुक्रवार की रात करीब आठ बजे घर के सामने खेल रहा था। तभी उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक बच्चे के पिता गुलफैन की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही अली हसन और उसके भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। साथ ही पुलिस इन दोनों हत्यारोपियों की तलाश में जुटी थी। दो दिनों तक खाली हाथ रही करारी पुलिस ने शनिवार की रात करीब तीन बजे उसे अगियौना तिराहे से धरदबोचा। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि रात मुखबिर से खबर मिली थी कि बरौलहा गांव की ओर से वह कहीं भागने की फिराक में अगियौना की तरफ जा रहा है। तभी पुलिस ने दबिश देकर उसे अगियौना तिराहे से धरदबोचा। पकड़े गए हत्यारोपी के पास से पुलिस ने तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किया है। एसओ ने बताया कि दूसरे हत्यारोपी की भी तलाश की जा रही है।