{"_id":"9-50931","slug":"Kaushambi-50931-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसियों ने घर में घुसकर की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसियों ने घर में घुसकर की मारपीट
Kaushambi
Updated Wed, 20 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। पुरानी रंजिश में सोमवार की रात सेवढ़ा गांव के एक पड़ोसी ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर गृहस्वामी समेत परिवार के सभी सदस्यों को पीटकर लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार पर गांववालों के आने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना से दोनों परिवारों में तनातनी बनी हुई है।
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के सेवढ़ा गांव निवासी बिरसू ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति से उसकी जमीन को लेकर पुरानी रंजिश है। सोमवार की रात करीब आठ बजे वह घर के सामने चरपाई पर लेटा था। तभी पड़ोसी ने करीब सात अन्य लोगों के साथ उसके घर में हमला कर दिया। लाठी-डंडे लेकर आए युवकों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की। घर में उत्पात मचाने का विरोध करने पर हमलावरों ने उसे और उसकी पत्नी, बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी। तोड़फोड़ और मारपीट की चीख-पुकार पर गांववाले दौड़े। ग्रामीणों को आता देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। हमलावरों के चले जाने के बाद गांववाले सभी घायलों को लेकर नजदीकी अस्पताल गए। साथ ही घटना की जानकारी पिपरी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर गांव आई पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित परिवार और गांववालों से पूछताछ की। एसओ ने बताया कि भुक्तभोगी की तहरीर पर गांव के आठ लोगों के खिलाफ हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, पुलिस ने रात में ही हमलावरों की धरपकड़ को दबिश भी दी, लेकिन सभी आरोपी घर से फरार थे। वहीं घटना को लेकर दोनों परिवार में तनातनी बनी हुई है।