फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   चूल्हे की चिनगारी से तीन घर जले

चूल्हे की चिनगारी से तीन घर जले

Sun, 13 Apr 2014 05:30 AM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Sun, 13 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कल्यानपुर/शमसाबाद /चायल(कौशाम्बी)। चूल्हे की चिनगारी से शनिवार को शीतलपुर गांव के दो भाइयों के घर में आग लग गई। इससे अनाज, कपड़े, बिस्तर, बर्तन समेत अन्य सामान राख हो गया। गृहस्वामी भी झुलस गया है। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकलकर्मी और ग्रामीण करीब चार घंटे में आग पर काबू पा सके। भुक्तभोगियों के मुताबिक करीब पांच लाख रुपये का सामान जला है। शनिवार दोपहर सिराथू के सौरई खुर्द गांव में भी आग लगने एक मकान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव निवासी जगतपाल ने बताया कि शनिवार को दिन में करीब 11 बजे घर की महिलाएं खाना बना रही थी। इसी दौरान चूल्हे की चिनगारी छप्पर पर गिर गई। इससे धू-धूकर छप्पर जलने लगा। महिलाएं शोर मचाते हुए बाहर निकलीं। हादसे से गांव में हड़कंप मच गया। इतना ही नहीं जगतपाल का मकान राख करने के बाद आग उसके छोटे भाई सुंदरलाल के घर तक जा पहुंची। इससे सुंदरलाल का भी घर जल गया। इलाकाई पुलिस के साथ दमकलकर्मी मौके पर आए। करीब चार घंटे तक दमकलकर्मी और सैकड़ों ग्रामीण आग बुझाने की कवायद करते रहे। जगतपाल और सुंदरलाल के मुताबिक आग से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सौरई खुर्द गांव निवासी सोहनलाल के घर में भी शनिवार दोपहर आग लग गई। इससे करीब एक लाख रुपये की गृहस्थी जल गई। वहीं शनिवार दोपहर फतेहपुरघाट गांव के रहने वाले गेंदालाल के गेहूं के खेत में आग लग गई। इससे करीब दो बीघा खेत में तैयार गेहूं की फसल राख हो गई। इसी तरह रेही गांव के समीप खेत में आग से राम आसरे और लवकुश का एक-एक बीघा गेहूं की फसल जल गई। किसानों के मुताबिक करीब 40 क्ंिवटल गेहूं जला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed