{"_id":"9-43275","slug":"Kaushambi-43275-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख के गहने समेत पांच लाख का माल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख के गहने समेत पांच लाख का माल चोरी
Kaushambi
Updated Fri, 28 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। चरवा के कमलापुर गांव में बुधवार रात चोर करीब 70 हजार रुपये के अलावा गहने, कपड़े समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान पार कर दिया। महीनेभर बाद पीड़ित की बेटी की शादी होनी थी। भुक्तभोगी की सूचना पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
कमालपुर गांव का रहने वाला हरिश्चंद्र किसानी करता है। अगले महीने यानी अप्रैल में उसकी बेटी की शादी होनी है। वह बेटी के शादी की तैयारी कर रहा था। हरिश्चंद्र ने बताया कि बेटी के लिए उसने गहना बनवाया था। बर्तन, कपड़े आदि भी खरीद लिया गया था। मोटरसाइकिल खरीदने के लिए बैंक से 70 हजार रुपये निकाला था। यह घर में रखा था। बुधवार रात दीवार फांदकर चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर 70 हजार रुपये, करीब दो लाख के सोने-चांदी के गहने, बर्तन कपड़े आदि पार कर दिया। भुक्तभोगी के मुताबिक चोर करीब 5 लाख रुपये का सामान ले गए हैं। चोरी की जानकारी सुबह हुई।ताले टूटे देखकर महिलाओं के होश उड़ गए। इलाकाई पुलिस भी मौका मुआयना करने के बाद गृहस्वामी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। वहीं बेटी की शादी का सारा सामान चोरी होने से हरिश्चंद्र समेत परिवार के लोग गुमसुुम थे।