फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सहज जनसेवा केंद्र के खिलाफ मोर्चा

सहज जनसेवा केंद्र के खिलाफ मोर्चा

Fri, 28 Mar 2014 05:30 AM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Fri, 28 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
चायल। सहज जन सेवा केंद्र से जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर अवैध वसूली पर चायल क्षेत्र के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बृहस्पतिवार को गांववालों ने उपजिलाधिकारी चायल से शिकायत की है। लोगों का कहना है कि केंद्र संचालक मिलीभगत से मनमानी कर रहे हैं। विरोध करने पर प्रमाण पत्र जारी करने में हीलाहवाली की जाती है। एसडीएम ने ग्रामीणों को आरोप की जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

जाति-निवास और आय प्रमाण बनाने के लिए सभी ब्लाक और तहसीलों सहज जन सेवा केन्द्र खोले गए है। बताया जाता है कि इसके बाद भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचे दिलशाद निवासी भरवारी, अनीता देवरी निवासी बेनपुर, नीता देवी निवासी बिरौली, मोनू निवासी शाहपुर पेरवा, महेंद्र कुमार औंधन, रूखसाना बानो चरवा आदि का कहना है कि सहज जन सेवा केंद्र में लोगों से प्रमाण जारी करने के नाम पर दो से तीन सौ रुपये की मांग की जाती है। विरोध करने पर उन्हें महीनों दौड़ाया जाता है। बृहस्पतिवार को लोगों को ने उपजिलाधिकारी का घेराव किया। मनमानी और अवैध वसूली के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम वंदना त्रिपाठी ने खुद जांच करने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed