फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बिजली से दो लड़कियां झुलसीं

बिजली से दो लड़कियां झुलसीं

Sun, 12 Jan 2014 05:43 AM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Sun, 12 Jan 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। जुबरा गांव के एक किसान की शुक्रवार रात ठंड से मौत हो गई। वहीं आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सैनी कोतवाली क्षेत्र के बख्शी का पुरा (सौरई) गांव में दो लड़कियां झुलस गईं। ठंड के कारण जिले में अभी तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कौशाम्बी में शनिवार सुबह से शुरू हुई बारिश देर शाम तक रुक-रुककर होती रही। तीन दिनों से हो रही बरसात से मौसम नम हो गया है। बूंदाबांदी से ठंड और बढ़ गई है। वहीं ठंड की चपेट में आने से रोज किसी न किसी मौत हो रही है। शुक्रवार रात भी कड़ाके की ठंड से सिराथू के जुबरा नारा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद सिंह (50) की मौत हो गई। घरवालों के मुताबिक शुक्रवार को खेत में काम किया था। शाम को घर लौटने पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। कंपकंपी के साथ पेट और सीने में दर्द होने लगा था। घरवाले उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं बूंदाबांदी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार रात आकाशीय बिजली भी गिरी। इसकी चपेट में आने से सैनी कोतवाली क्षेत्र के बख्शी का पुरा (सौरई) गांव निवासी चंद्रपाल की दो लड़कियां पुष्पा देवी और रोशनी (5) झुलस गईं। इन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आकाशी बिजली गिरने से गोराजू गांव के दस्सू निषाद की एक भैंस मर गई। पशुशाला भी क्षतिग्रस्त हो गई। बारिश के कारण सिराथू के अंबाई बुजुर्ग गांव निवासी विमल सिंह की पशुशाला जमींदोज हो गया। तीन मवेशियों की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed