फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   युवक से सपने पर ट्रक ने फेरा पानी

युवक से सपने पर ट्रक ने फेरा पानी

Fri, 27 Sep 2013 05:36 AM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Fri, 27 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
सिराथू (कौशाम्बी)। सिपाही बनने का सपना पूरा करने में जुटे एक युवक की बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह सुबह दौड़ लगाने के लिए घर से निकला था। गांव के समीप ही हाईवे पर उसे बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। हादसे परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर कछुआ गांव निवासी राम नरेश उर्फ गोली (18) पुत्र गुलाब सिंह ने इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। घरवालों का कहना है कि वह बचपन से ही पुलिस बनने का सपना देखा करता था। 12 वीं पास करने के बाद वह इसकी तैयारी में जुट गया था। कुछ दिन पहले ही उसने सिपाही पद के लिए आवेदन भी किया था। इसके बाद से ही वह सुबह चार बजे ही दौड़ लगाने के लिए घर से निकल जाता था। बृहस्पतिवार सुबह भी करीब साढ़े चार बजे वह दौड़ लगाने के लिए निकला था। बताया जाता है कि सुबह करीब 5 बजे गांव से दौड़ते हुए हाईवे पर पहुंचा। इसी बीच सैनी की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। राम नरेश गंभीररूप से घायल हो गया। मौका पाकर चालक ट्रक समेत भाग गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवारीजन घटनास्थल पर पहुंचे। राम नरेश की सांस चलती देख परिवारीजन उसे लेकर इलाहाबाद जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कौशाम्बी में करीब 10 दिन के भीतर सिपाही भर्ती के लिए दौड़ लगाने वाले दो युवकों की मौत हो चुकी है। पहली घटना 16 सितंबर को मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। ऊनौ गांव का रहने वाला राजमणि उर्फ नन्दू (20) सुबह दौड़ लगाने के लिए घर से निकला था। रंजिश में किसी ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। बृहस्पतिवार को रामनरेश दौड़ लगाते समय सड़क हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed