{"_id":"9-23595","slug":"Kaushambi-23595-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हुंकार
Kaushambi
Updated Sat, 22 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। बर्खास्तगी को मनमानी कार्रवाई ठहराते हुए शुक्रवार को कार्यकर्ताआें ने हुंकार भरी। संगठन ने नौकरी बहाली की मांग की है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की शुक्रवार को मंझनपुर में बैठक हुई। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष राधारानी की अगुवाई में जुटी कार्यकत्रियों ने समस्याओं पर चर्चा की। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच के दौरान गैरहाजिर कार्यकर्ताआें और सहायिकाओं की बर्खास्तगी पर गुस्सा जताया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहाकि बगैर नोटिस जारी किए और कार्यकर्ताआें का पक्ष जाने एकतरफा कार्रवाई की गई है। जिस जिन केंद्रों की जांच की गई थी, कई कार्यकर्ता टीकाकरण आदि कार्यक्रमों के नाते केंद्र से बाहर थीं। वहीं शासनादेश भी है कि तीन मुआयने के बाद बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाए। अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताआें की बर्खास्तगी वापस लिए जाने की मांग डीएम से की। चेताया कि सुनवाई नहीं होने पर जिलेभर की कार्यकर्ता कलक्ट्रेट के सामने धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगी। इस मौके पर सुषमा सिंह, सावित्री देवी, अनारकली गौतम, भारती यादव, अर्पणा श्रीवास्तव, संगीता पटेल, विनीता मिश्रा, मीना पटेल, माधुरी देवी, अनसुईया देवी, निशा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन