{"_id":"9-22864","slug":"Kaushambi-22864-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसम इनाम में पंचायत भवन में दबंगों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसम इनाम में पंचायत भवन में दबंगों का कब्जा
Kaushambi
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। कौशाम्बी ब्लाक के कोसम इनाम गांव में पंचायत भवन में दबंगों ने कब्जा जमा लिया है। ग्रामीणों के विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी जा रही है। लोगों ने इसकी शिकायत मुख्य विकास अधिकारी से की है। सीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जिम्मेदारी बीडीओ को दी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।
गांवों में स्थित सरकारी संपत्तियां सुरक्षित नहीं हैं। कई पंचायत, सामुदायिक भवन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी आदि भवनों में गांववाले कब्जा जमाए हुए हैं। कौशाम्बी ब्लाक की ग्राम पंचायत कोसम इनाम में पंचायत भवन में भी स्थानीय एक व्यक्ति ने कब्जा कर रखा है। गांववालों का कहना है कि इसका विरोध करने पर कब्जेदार झगड़े पर आमादा हो जाता है। इसी तरह ग्राम पंचायत बड़गांव में पंचायत भवन पर कब्जे की शिकायत गांववालों ने सीडीओ से की है। दोनों गांव के लोगों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी मोहनलाल जैसवार और सिराथू बीडीओ को इसकी जांच करके रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।