{"_id":"9-22838","slug":"Kaushambi-22838-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की वसूली के खिलाफ लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की वसूली के खिलाफ लगाया जाम
Kaushambi
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पइंसा(कौशाम्बी)। राष्ट्रीय हिंदू मोर्चा ने शुक्रवार को पइंसा पुलिस की उगाही के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। घटमापुर गांव में बैठक करने के बाद सड़क पर उतरे कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए घटमापुर मार्ग जाम कर दिया। चेतावनी दी गई कि कार्रवाई नहीं होने पर संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ ने लोगों को समझाते हुए जाम समाप्त कराया।
राष्ट्रीय हिंदू मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मौर्या ने पइंसा पुलिस पर धन उगाही में लिप्त होने के साथ पशु तस्करी कराए जाने का आरोप लगाया था। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी थी कि पुलिस तीन मामलों में कार्रवाई नहीं की तो वे लोग आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सिराथू-धाता मार्ग पर बैठकर जाम लगा दिया। बता दें कि बेटी की शादी के लिए सूखी लकड़ी ले जा रहे झर्री निवासी कुंड्रावी को पकड़ करीब पांच सौ रुपये ऐंठ लिए। इसीतरह अफजलपुरवारी निवासी ज्ञानवती और उसके पति को सरेराह पीटने वालों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इसी गांव की बलात्कार पीड़ित महिला की रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। सीओ सिराथू शंभूनाथ राय ने सभी मामलों में कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देते हुए कार्यकर्ताओं को शांत कराया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक जाम लगने से लोग परेशान रहे। इस मौके पर उमेश तिवारी, अविनीत, करन सिंह, कमलेश, जयचंद्र, रतिभान, मंगल प्रसाद आदि मौजूद रहे।