फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कड़ा में उमड़ा फरियादियों का सैलाब

कड़ा में उमड़ा फरियादियों का सैलाब

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिराथू/कड़ा,(कौशाम्बी)। कड़ा में बृहस्पतिवार को अमर उजाला के बैनर तले चौपाल लगी। इसमें फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। करीब 300 लोग अपनी समस्या के समाधान के लिए आए। लगभग 24 गांवों के किसानों ने धान क्रय केंद्र बंद होने से हो रही दिक्कत से एसडीएम को अवगत कराया। एसडीएम और पुलिस उपाधीक्षक ने प्रत्येक व्यक्ति की समस्या सुनी। अफसरों ने हफ्तेभर में समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

चौपाल में परास गांव के मोहम्मद कामिल ने सफाईकर्मियों के कभी गांव नहीं आने की शिकायत एसडीएम से की। वहीं पथरावां के प्रधानपति बचानी यादव ने गांव के कोटेदार द्वारा राशन की कालाबाजारी और जांच के नाम पर अधिकारियों द्वारा खानापूरी का मुद्दा उठाया। धुमाई गांव के आलोक मिश्रा ने आर्थिक, सामाजिक गणना के नाम पर फर्जीवाड़ा की शिकायत की। डॉ. असलम, भाकियू के नूरूल इस्लाम आदि ने मोहर्रम के दौरान भी बिजली की अंधाधुंध कटौती, पेयजल की किल्लत, सफाई व्यवस्था की ओर अफसरों का ध्यान आकृष्ट कराया। अफसरों ने शिकायतकर्ताओं को आश्वस्त किया कि चौपाल में आई शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाया जाएगा। धान क्रय केंद्र चालू नहीं किए जाने की शिकायत भी देवीगंज, सौरईबुुजुर्ग, मर्दानपुर बरजी आदि कई गांवों के किसानों ने की। एसडीएम रमाशंकर द्विवेदी ने किसानों को आश्वस्त किया कि आज ही उन्होंने यहां का चार्ज लिया है। शुक्रवार से वे धान क्रय केंद्रों की जांच करेंगे। चौपाल में सिराथू तहसील के दारानगर की विधवा सोनिया भी आई थी। उसने एसडीएम और बीडीओ को प्रार्थनापत्र देकर आवास की मांग की। विधवा के मुताबिक उसके पति की करीब 10 वर्ष पहले मौत हो गई थी। वह 16 वर्षीय बेटी के साथ जिस कच्चे मकान में रहती थी। वह मकान बारिश में जमींदोज हो गया है। अब मां-बेटी पन्नी के नीचे गुजारा कर रही हैं। आरोप है कि कई प्रार्थनापत्र देने के बाद भी अब तक उसे कोई सहायता नहीं मिली। एसडीएम सिराथू, बीडीओ कड़ा और पूर्व मंत्री मतेश चंद्र सोनकर ने मदद का भरोसा दिया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि निर्माण में जो भी दिक्कत होगी, वे अपने स्तर से भी मदद करेंगे। आश्वासन से अब उसे उम्मीद है कि घर जरूर मिल जाएगा। भाकियू के मंडल अध्यक्ष नूरूल इस्लाम ने सिंचाई की समस्या से राहत दिलाने के लिए गंगा किनारे बांध बनवाने की मांग की। अधिकारियों ने कहाकि बांध के लिए सकारात्मक कोशिश की जाएगी। बीडीओ सत्यराम ने कहा कि भूमि मिली तो मनरेगा से बांध का निर्माण कराया जा सकता है। इससे बारिश के पानी को बर्बाद होने से रोका जा सकता है। चौपाल में मर्दानपुर बरजी के प्रधान पति बृजभूषण मौर्या ने गांव में पेयजल की कमी से एसडीएम और बीडीओ को अगवत कराया। बताया कि ग्रामसभा में दो साल से करीब 11 हैडपंप खराब हैं। कई बार सूची बनाकर हैंडपंपों की मरम्मत और उन्हें रिबोर करने के लिए जलनिगम, बीडीओ के पास भेजा गया। फिर भी अभी तक एक भी हैंडपंप दुरुस्त नहीं कराया जा सका है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम रमाशंकर द्विवेदी ने प्रधानपति को विश्वास दिलाया कि जल्द ही हैंडपंपों को दुरुस्त कराया दिया जाएगा। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक कुमार दिवाकर ने ब्लाक में मनरेगा बजट में लाखों रुपये डंप होने के बाद भी काम नहीं कराए जाने का मामला उठाया। अशोक ने इसके लिए बीडीओ को कटघरे में खड़ा कर दिया। शिकायत पर बीडीओ ने सफाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed