फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सशस्त्र बदमाशों ने की लूटपाट की कोशिश

सशस्त्र बदमाशों ने की लूटपाट की कोशिश

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सरायअकिल। सरायअकिल के मालीपुर नगरेहा गांव में मंगलवार की रात सशस्त्र बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की। बदमाश दीवार फांदकर एक मकान में घुस भी गए थे। पर, कमरों का ताला तोड़ने की आवाज पर घरवालों की नींद टूट गई। परिजनों के शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले। घटना से गांव में सनसनी मची हुई है। भुक्तभोगी परिवार ने इसकी तहरीर सरायअकिल थाने में दे दी है।
विज्ञापन

सरायअकिल थाना क्षेत्र के मालीपुर नगरेहा गांव निवासी उमेश कुमार यादव मंगलवार की रात परिवार समेत घर के अगले हिस्से में बने कमरों में सो रहा था। करीब आधी रात उसके मकान के पीछे की दीवार फांदकर बदमाश घर में घुस गए। बदमाशों ने कमरों का ताला तोड़ने की कोशिश की। ताला तोड़ने की आवाज पर घरवालों की नींद टूट गई। घर में चोरों की घुसे होने की भनक पर भुक्तभोगी परिवार सामने का दरवाजा खोलकर शोर मचाते हुए गांव की ओर भागा। शोर सुनकर आसपास के लोग भाग गए और लाठी-डंडे लेकर निकल पड़े। इससे चोरों को जान बचाकर भागना पड़ा। उधर, ग्रामीणों ने बदमाशों की धरपकड़ की भी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। भुक्तभोगी परिवार ने सुबह सरायअकिल पहुंचकर घटना की तहरीर थाने में दी है। उधर, रात बदमाशों के गांव आने और लूटपाट का प्रयास करने की घटना से लोगों में दहशत है। गांववालों का कहना है कि पुलिस की गश्त नहीं होने के कारण ही बदमाश आए दिन किसी न किसी गांव में हमला करके लूटपाट अथवा चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं तहरीर देने के बाद भी पुलिस चोरी की घटनाओं का खुलासा अथवा बदमाशों की गिरफ्तारी में सिफर बनी हुई है। इसका लोगों में आक्रोश भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed