{"_id":"9-22770","slug":"Kaushambi-22770-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों के डर से किशोर छत से कूदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों के डर से किशोर छत से कूदा
Kaushambi
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी। कस्बे के किंग नगर मोहल्ले में बुधवार की सुबह बंदरों के भय से एक किशोर छत से कूद गया। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया है। कस्बाइयों के मुताबिक कस्बे में बंदरों का आतंक है। पर, शिकायत के बाद भी वन विभाग के अफसर इनके उत्पात से निजात दिलाने की कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। करारी के अशोक नगर मोहल्ला के रहने वाले जंगीलाल के बेटा संतोष घर की छत पर बुधवार की सुबह धूप सेंक रहा था। छत पर पुआल पड़ा हुआ था, इसमें बंदर के बच्चे छिपे हुए थे। बताया जा रहा है कि वह जैसे ही पुआल पर बैठा बंदरों के झुंड ने उसे घेर लिया। उनके डर से वह छत से कूद पड़ा। इससे उसे काफी चोटें आई हैं। परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया है।
विज्ञापन