{"_id":"9-22769","slug":"Kaushambi-22769-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायलों का पांच मिनट में हुआ ‘प्राथमिक उपचार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायलों का पांच मिनट में हुआ ‘प्राथमिक उपचार’
Kaushambi
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम शरीरा। सड़क हादसे के बाद बच्चों ने पांच मिनट में घायलों का प्राथमिक उपचार किया। साथ ही स्ट्रेचर, मरहम, पट्टी आदि तैयार कर निर्णायक मंडल के सामने प्रस्तुत किया। बच्चों ने यह करतब बुधवार को सरसवां के दिलीप सिंह इंटर कालेज में स्काउट-गाइड रैली में दिखाया। इस दौरान स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन ने बच्चों को आपात परिस्थितियों से निपटने के टिप्स दिए।
सरसवां ब्लाक क्षेत्र के दिलीप सिंह इंटर कालेज में माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में तीन दिवसीय स्काउट गाइड रैली आयोजित की गई है। बुधवार को दूसरे दिन प्रादेशिक सहायक संगठन आयुक्त स्काउट अवनीश कुमार शुक्ल, गाइड पुष्पा बोरा, जिला मुख्य आयुक्त अवधेश कुमार सिंह ने बच्चों को आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था, सांकेतिक भाषा के माध्यम से वस्तुओं आदि का आदान-प्रदान करने, बगैर बर्तन के भोजन तैयार करने आदि का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सड़क हादसे में घायलों का पांच मिनट में स्ट्रेचर, मरहम और पट्टी आदि तैयार करने का प्रैक्टिकल किया। गाइड कैप्टन सुधा गौड़ ने भी बच्चों को विषम परिस्थितियों से निपटने का तरीका बताया। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक मुकेश कुमार रायजादा, बेसिक शिक्षाधिकारी अशोक कुमार सिंह यादव, उपबेसिक शिक्षाधिकारी रामलखन गुप्ता, प्रबंधक हंसराज सिंह आदि मौजूद रहे।