{"_id":"9-22702","slug":"Kaushambi-22702-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटकने से हुई थी युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी पर लटकने से हुई थी युवक की मौत
Kaushambi
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिराथू(कौशाम्बी)। सिराथू रेलवे स्टेशन के समीप बेर के बाग में पेड़ से लटकते मिले युवक की मौत फांसी पर लटकने से ही हुई है। सैनी पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से यह दावा किया है। हालांकि घटना के बाद से लोगों में चर्चा थी कि युवक को मारकर पेड़ से लटकाया गया है। सिराथू रेलवे स्टेशन के निकट स्थित बेर की बाग में 15 नवंबर की सुबह एक युवक की पेड़ से फांसी पर लाश लटकती मिली थी। मरने वाले के मुंह में कालिख भी पुती हुई थी। साथ ही उसकी जेब से कानपुर सेंट्रल से अमृतसर जाने का साधारण दर्जे का टिकट भी मिला था। तीन दिन तक शिनाख्त के इंतजार के बाद सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। सैनी कोतवाली के एसएसआई केएन त्रिपाठी का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत की वजह हैंगिग पाई गई है। पर, युवक के जेब से मिले रेलवे टिकट को लेकर रहस्य अब भी बरकरार है। सवाल उठाया जा रहा है कि युवक अपनी जान देने के लिए इतनी दूर क्यों आया? साथ ही मरने से पहले उसने अपने मुंह में कालिख क्यों लगाई? विवेचक केएन त्रिपाठी का कहना है कि शव की पहचान कराने के लिए कानपुर पुलिस से भी सम्पर्क किया गया है। शिनाख्त होने के बाद ही इसकी सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन