{"_id":"9-22628","slug":"Kaushambi-22628-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बने कुपोषितों के राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बने कुपोषितों के राशन कार्ड
Kaushambi
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। जिले के करीब 1.58 लाख बच्चों को राशनकार्ड उपलब्ध कराने में विभाग रुचि नहीं ले रहा है। जबकि कार्ड से बच्चों को पुष्टाहार दिलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। मामले में डीपीओ का कहना है कि कार्ड प्रिंट होने के लिए दिया गया है। कार्ड आते ही वितरण का काम शुरू होगा।
दोआबा विकास एवं उत्थान समिति के सर्वे में जिले में करीब 1800 बच्चे कुपोषण का शिकार मिले थे। इनमें 219 बच्चे अति कुपोषित हैं। जबकि करारी की अंजलि, बकेलीपर गांव के कमल समेत करीब छह बच्चों की कुपोषण से मौत हो चुकी है। जबकि जिले में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से 1800 आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्र चलाए जा रहे हैं। जहां से बच्चों को रोजाना पुष्टाहार मिलना चाहिए। जिलाधिकारी ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को जिले के दो माह से तीन साल तक के करीब 1.58 लाख बच्चों को राशनकार्ड मुहैया कराने का निर्देश दिया था। कहा था कि इन्हीं कार्डों से बच्चों को पुष्टाहार वितरित किया जाए, लेकिन डीएम के आदेश के बाद भी बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग मनमानी पर उतारू हैै। मामले में जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि कार्ड छपने को दिया गया है। जल्द ही बच्चों को राशनकार्ड मुहैया करा दिया जाएगा।