{"_id":"9-22531","slug":"Kaushambi-22531-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहपुर बिजली उपकेंद्र से लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहपुर बिजली उपकेंद्र से लाखों का सामान चोरी
Kaushambi
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। शाहपुर बिजली उपकेंद्र से शनिवार रात लाखों का सामान चोर ले उड़े। सुबह की पाली में काम करने के लिए संविदा कर्मचारी उपकेंद्र पहुंचे। इसी बीच ट्रांसफार्मर खुला देख उनके होश उड़ गए। अवर अभियंता ने जांच करने के बाद घटना की तहरीर महेवाघाट थाने में दी। अभियंता के मुताबिक ट्रांसफार्मर से तेल, कॉपर प्लेट, क्वायल समेत करीब 30 लाख रुपये के सामान की चोरी हुई है। चोरी होने से क्षेत्र के 34 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। आपूर्ति सामान्य होने में करीब हफ्तेभर का समय लगने की संभावना जताई जा रही है। बताया जाता है कि रात में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी गायब हैं। रविवार सुबह ड्यूटी पर गए अन्य बिजलीकर्मियों को उपकेंद्र में कोई कर्मचारी नहीं मिला।
विज्ञापन