{"_id":"9-21030","slug":"Kaushambi-21030-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने डीएसओ ऑफिस घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने डीएसओ ऑफिस घेरा
Kaushambi
Updated Sat, 22 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। कोटेदारों की मनमानी के खिलाफ शुक्रवार को भाकियू ने आपूर्ति विभाग का घेराव किया। दफ्तर के सामने धरना देते हुए कार्यकर्ताओं ने कोटेदार की मनमानी की जांच की मांग की है। इससे पहले संगठन की बैठक में बिजली, पानी, खाद आदि का मुद्दा गूंजा। ऐलान किया गया कि किसान, मजदूरों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी।
जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह चौहान ने कहा कि अफसरों को अब तक दिए गए ज्ञापनों में क्या कार्रवाई हुई है? इसका एक-एक हिसाब महापंचायत में लिया जाएगा। वहीं बैठक में बिजली, पानी, खाद आदि को लेकर अफसरों की मनमानी पर भी कार्यकर्ता गरजे। तय किया गया कि किसानों की समस्याओं की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं होगी। वहीं बैठक के बाद कोटेदारों की मनमानी के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने जिला आपूर्ति विभाग के दफ्तर में पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन मंत्री ने दरियापुर गांव के कोटेदार पर आरोप लगाया कि वह गरीबों को एक माह का अनाज वितरित कर कार्ड पर तीन माह का दर्ज कर दिया है। इस मौके पर नूरूल इस्लाम, भैयालाल धुरिया, विजय सिंह यादव, सिद्धसरन गुप्ता, सुशील सिंह, सूर्यपाल सिंह, पंचमलाल, चंदू तिवारी ननकू लाल शर्मा, बच्चा सिंह, बच्चालाल आदि मौजूद रहे।
वहीं नहरों में पानी छोड़ने, पात्र को ही आवास देने, आवास के नाम पैसा लेने वाले प्रधान और वीडीओ के खिलाफ जांच और कार्रवाई करने, गांवों में मनरेगा कार्यों का सत्यापन कराने, बारिश में गिरे मकानों का मुआवजा दिलाए जाने, सहकारी समितियों में खाद उपलब्ध कराने, महामाया योजना के अनाज के वितरण की जांच किए जाने की मांगों से संबंधित ज्ञापन भाकियू ने शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. सरोज कुमार को दिया।