फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   धनलोलुपता में विवाहिता को फांसी पर लटकाया

धनलोलुपता में विवाहिता को फांसी पर लटकाया

Fri, 31 Aug 2012 12:00 PM IST
Kaushambi
Kaushambi Updated Fri, 31 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा (कौशाम्बी)। दहेज के लिए पश्चिमशरीरा के बाकरगंज गांव की एक विवाहिता को ससुरालियों ने मारकर फांसी पर लटका दिया। युवती की करीब छह माह पहले शादी हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि शादी में 20 हजार रुपये और बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या की गई है। दिवंगत के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी ससुर समेत दो लोगों को हिरासत में भी ले रखा है।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली के दुअरा गांव निवासी सत्य नारायण ने बेटी ज्ञानमती की शादी दो मार्च 2012 को पश्चिमशरीरा के बाकरगंज गांव के लवकुश से की थी। बृहस्पतिवार सुबह विवाहिता की लाश घर के भीतर फांसी पर लटकी थी। शादी के छह माह बाद ही विवाहिता की मौत की खबर लगते ही मायके वालों में कोहराम मच गया। सूचना पर रोते बिलखते बेटी की ससुराल पहुंचे। सत्य नारायण का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग 20 हजार रुपये और मोटरसाइकिल की मांग करते रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर इन लोगों ने हत्या करके लाश को फांसी पर लटका दिया है। सत्य नारायण की तहरीर पर पश्चिमशरीरा पुलिस ने पति के अलावा सास, ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सिटी मुन्नी लाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। तफ्तीश और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस ने हत्यारोपी ससुर और गांव के कोटेदार को पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed