{"_id":"69601240dff3f4d0c00b61b5","slug":"941-students-to-appear-in-sanskrit-board-exam-exam-to-begin-on-february-19-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-134716-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: संस्कृत बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे 941 छात्र, 19 फरवरी से परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: संस्कृत बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे 941 छात्र, 19 फरवरी से परीक्षा
Fri, 09 Jan 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू होगी। जिले से कुल 941 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर जिले स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए पं. श्रीश्याम बिंदा उ.मा विद्यालय मोहद्दीनपुर कोरांव, त्रिपाठी राम स्वरूप संस्कृत विद्यालय जोगापुर (हिसामपुर), श्रीराम कृपाल बालिका संस्कृत उ.मा विद्यालय डूडी रानीपुर व गुरुकुल वैदिक संस्कृत महाविद्यालय सिराथू को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
सभी परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की तर्ज पर व्यवस्थाएं की गई हैं। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और लाइव निगरानी कार्यालय के कंट्रोल रूम से होगी। इसके साथ ही वॉइस रिकॉर्डिंग भी सक्रिय रहेगी। इससे किसी भी तरह की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त फर्नीचर, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और सुरक्षा के इंतजाम गए हैं। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए उड़न दस्तों की भी व्यवस्था की गई है।