फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   गोली कांड: शेरपुर प्रधान सहित छह पर एफआईआर

गोली कांड: शेरपुर प्रधान सहित छह पर एफआईआर

Thu, 07 Feb 2019 06:52 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
गोली कांड: शेरपुर प्रधान सहित छह पर एफआईआर
गोली कांड : शेरपुर प्रधान सहित छह पर एफआईआर
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश
पिपरी इलाके के शेरपुर गांव में मंगलवार शाम हुई थी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। शेरपुर गांव में मंगलवार शाम हुए गोली कांड में पिपरी पुलिस ने प्रधान व उनके पुत्र सहित छह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन कोई पकड़ा नहीं जा सका।
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर निवासी कल्लू ने बताया कि सोमवार शाम ग्राम प्रधान मान सिंह ने खेत से मिट्टी निकाले जाने की बात पर उसकी पिटाई की थी। इसी रंजिश के चलते मंगलवार शाम साथियों संग मिलकर घर में घुसकर भाभी शांति देवी को तमंचे की बट से पीटा था। बाबा विश्वनाथ को पैर में गोली मार दी थी। मामले में कल्लू के पिता श्यामा प्रसाद की तहरीर पर आरोपी प्रधान मान सिंह, उसके बेटे विजय, परिवार के ही हनुमान, मोटका, भोला व रामबाबू आदि के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज ने बताया कि आरोपियों की तलाश में मंगलवार रात ही संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन कोई पकड़ा नहीं गया। आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। वहीं घटना के बाद से गांव में दोनों पक्षों के बीच तनातनी है।
विज्ञापन

----
युवक की पिटाई मामले में सात पर एफआईआर
मंझनपुर (ब्यूरो)। नगर कोतवाली क्षेत्र के डूड़ी बाग निवासी अशोक पुत्र रामदास ने बताया कि 29 नवंबर 2018 को रंजिश के चलते पड़ोस के दबंगों ने उसकी पिटाई की थी। पीड़ित की मानें तो आरोपियों के खिलाफ तभी पुलिस को तहरीर दी गई थी। पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। मंगलवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी आनंद, अजीत, सूरज व चार अज्ञात के खिलाफ पिटाई का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दहेज उत्पीड़न में तीन के खिलाफ केस
मंझनुपर (ब्यूरो)। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के तिवारी का पूरा गांव की सीता देवी ने बताया कि 10 जून 2018 को दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने उसकी पिटाई की थी। साथ ही घर से भी निकाल दिया था। पीड़िता की मानें तो आरोपियों के खिलाफ तभी पुलिस को तहरीर दी गई थी। पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित महिला ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। मंगलवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी पति लक्ष्मण, सास संतरा देवी व देवर संतरा आदि के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed