{"_id":"5bb11857867a557fef6f9062","slug":"91538332759-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल की गुणवता को लेकर पंप पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल की गुणवता को लेकर पंप पर हंगामा
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर अजुहा स्थित एक पंप पर शनिवार को उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि पंप से मिलावटी पेट्रोल की बिक्री की जा रही है। बाद में कर्मचारियों के समझाने पर मामला शांत हुआ।
अजुहा कस्बे के समीप हाईवे पर एक पंप से इन दिनों मिलावटी पेट्रोल बेचने का आरोप है। कस्बे के रामनरेश, रोहित, अजय, संजय, नीलू पांडेय, माढ़ो के समर आदि का कहना है कि पहले तो पेट्रोल के साथ पानी निकल रहा था। उपभोक्ताओं की शिकायत पर संचालक ने बताया कि टैंक में लीकेज की वजह से पानी आ गया था। लीकेज दुरुस्त करा दिया गया है। इधर बीच पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। अजुहा कस्बे के रामनरेश और रोहित का कहना है कि पंप से तेल भराने की वजह से उनकी बाइकें सीज हो गईं। इससे नाराज समर और नीलू पांडेय शनिवार को अपनी बाइकें पंप पर खड़ी कर हंगामा किया। बाद में पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने समझाबुझाकर किसी तरह से मामला शांत कराया।