{"_id":"5b58cdec4f1c1b07788b605c","slug":"91532546540-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंफेक्शन नहीं गला दबाने से हुई बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंफेक्शन नहीं गला दबाने से हुई बेटी की मौत
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। संदिग्ध हालत में मौत का शिकार हुई विवाहिता संगीता के मामले में नया मोड़ आ गया है। महिला के घरवालों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट गलत आई है। महिला के पिता ने मामले की जांच उच्चाधिकारी से कराने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को शिकायती पत्र दिया है।
पश्चिमशरीरा थाने के गोराजू गांव निवासी कुंवारे की बेटी संगीता की शादी वर्ष 2011 में सरायअकिल के खोंपा गांव निवासी शिवलाल के साथ हुई थी। मंगलवार को संदिग्ध हालत में संगीता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों का आरोप था कि ससुराली दहेज में बाइक और अंगूठी की मांग करके अक्सर विवाहिता को पीटते थे। घटना वाले दिन भी संगीता को पीटा गया, जिसमें उसकी जान चली गई। इस मामले में पुलिस ने संगीता के पति को हिरासत में लेकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। बुधवार को संगीता के भाई गुलाब ने जिलाधिकारी से शिकायत की। उसका कहना था कि पोस्टर्माटम रिपोर्ट में डॉक्टर ने मौत का कारण इंफेक्शन लिखा है। जबकि मौत पीटने से हुई हैं। संगीता के शरीर में चोट का निशान था और गला दबाया गया था। इसका रिपोर्ट में जिक्र नहीं किया गया है। गुलाब ने मामले की जांच किसी उच्च अधिकारी से कराने के साथ ही दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग किया।