{"_id":"5b0864964f1c1ba96e8b488e","slug":"91527276694-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवीगंज बाजार में शार्ट-सर्किट से दुकान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवीगंज बाजार में शार्ट-सर्किट से दुकान राख
Updated Sat, 26 May 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ा। सिराथू तहसील के देवीगंज बाजार में शुक्रवार रात शार्ट-सर्किट से एक दुकान में आग लग गई। इससे तकरीबन तीन लाख रुपये का समान राख हो गए।
बसवारी गांव निवासी जिगर अहमद ने देवीगंज बाजार में लेहदरी रोड पर किराए का कमरा लेकर मनी ट्रांसफार्मर व रेलवे की टिकट काउंटर खोल रखा था। रोजाना की तरह गुरुवार शाम भी वह काउंटर बंदकर घर चला गया था। रात तकरीबन दस बजे शार्ट-सर्किट से दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। इस बीच देवीगंज चौकी पुलिस की नजर आग की लपटों पर पड़ी तो सूचना फायर स्टेशन के साथ ही जिगर अहमद को दी गई। जिगर मौके पर आ गया। हालांकि तब तक स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। जिगर के मुताबिक आग से काउंटर के अंदर रखे करीब डेढ़ लाख रुपये, प्रिंटर, कंप्यूटर, कूलर, इनवर्टर समेत तकरीबन तीन लाख रुपये का समान जलकर राख हो गया है।