फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पूजा, आशीष, अवंतिका और कृष्णा ने जीता मेडल

पूजा, आशीष, अवंतिका और कृष्णा ने जीता मेडल

Fri, 22 Dec 2017 12:37 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
पूजा, आशीष, अवंतिका और कृष्णा ने जीता मेडल
पूजा, आशीष, अवंतिका और कृष्णा ने जीते मेडल
विज्ञापन

-जिला स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता में बाल-बालिकाओं ने लिया हिस्सा
फोटो-
टेंवा (ब्यूरो)। खेल विभाग की ओर से गुरुवार को टेंवा स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया। आधा दर्जन से अधिक बालक-बालिकाओं ने विभिन्न खेलों में मेडल झटका। सभी विजेताओं को महामाया डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्या कंचन गौड़ ने पुरस्कृत किया।

जिला स्तरीय स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की आठ सौ मीटर दौड़ में पूजा राजपूत ने गोल्ड, राजिता ने सिल्वर, निधि ने रजत मेडल प्राप्त किया। बालक वर्ग में आशीष पाल ने गोल्ड, राहुल ने सिल्वर तथा मुन्नू सिंह ने ब्रांज मेडल झटके। इसी तरह चार सौ मीटर की दौड़ में बालिका वर्ग में रश्मि पटेल, अबिता, व पूजा राजपूत ने क्रमश: गोल्ड, सिल्वर तथा ब्रांज मेडल प्राप्त किया। शाटपुट में बालिका वर्ग की अवंतिका पटेल गोल्ड, ज्योति त्रिपाठी सिल्वर तथा माया सिंह ने ब्रांज मेडल झटका। इसी तरह बालकों में कृष्ण कुशवाहा को गोल्ड, आशीष को सिल्वर व पवन जायसवाल को ब्रांज मेडल मिला। डिस्कस थ्रो की बालिका वर्ग की माया सिंह, नाजिया परवीन व निधि ने तो बालकों में मनोज कुमार अलवारा, मनोज कुमार स्टेडियम तथा आदित्य ने क्रमश: गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल हासिल किया। इस मौेके पर क्रीड़ा अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव, परवेज आलम, पुष्पेंद्र कुमार, योगेंद्र सिंह, रामरतन कुशवाहा, संदीप पांडेय, सुधाकर मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed