{"_id":"59c805254f1c1b8f688b658e","slug":"91506280741-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के प्रेक्षक की बैठक रही हंगामेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के प्रेक्षक की बैठक रही हंगामेदार
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रेक्षक की बैठक रही हंगामेदार
कार्यकर्ताओं में खूब हुई किचकिच
मंझनपुर (ब्यूरो)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (ई) की बैठक रविवार को हंगामेदार रही। कार्यकर्ताओं में जमकर नोकझोक हुई। पदाधिकारियों के चयन को लेकर नौबत मारपीट तक पहुंच गई। किसी तरह मामला शांत कराया गया।
रविवार को कांग्रेस की ओर से समीक्षा के लिए पूर्व मंत्री किशोर उपाध्याय को भेजा गया था। उनको प्रदेश निर्वाचन अधिकारी (पीआरओ) की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने ब्लाक रिटर्निंग अधिकारी (बीआरओ) बने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने बीआरओ वेद पांडेय, पप्पू मिश्र, बरसाती लाल पंडा, जितेंद्र शर्मा, अशोक मिश्र, रामलखन, अतुल योगी और रंजीत से पूछताछ की तो हंगामा हो गया। बीआरओ ने जानकारी देनी शुरू की तो लोगों ने विरोध कर दिया। बीआरओ को ही 36 डेलीगेट चुनने हैं। डेलीगेट ही नए अध्यक्ष का चयन करेंगे। कार्यकर्ताओं में चर्चा रही अध्यक्ष पद को लेकर ही कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक हुई। अभद्रता करने के साथ ही कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे से मारपीट का प्रयास किया। किसी तरह किशोर उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को शांत कराकर समीक्षा बैठक की। इस मौके पर सहायक प्रदेश चुनाव अधिकारी जीएस संधू के अलावा जिला इंकाध्यक्ष तलत अजीम, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय प्रकाश, रामयज्ञ द्विवेदी, रमेश अग्रहरि सहित जिले के तमाम पदाधिकारी व पीसीसी सदस्य मौजूद रहे।