{"_id":"5cbb2534bdec2256d212c2ad","slug":"81555768628-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंच पर फिसलने लगी बड़े नेताओं की ‘जुबान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंच पर फिसलने लगी बड़े नेताओं की ‘जुबान’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंच पर फिसलने लगी बड़े नेताओं की ‘जुबान’
इंद्रजीत के बाद भाजपा प्रत्याशी ने प्रधान और कोटेदारों को दी धमकी
तीन विधायक और मुख्यमंत्री का नाम लेकर हिसाब लेने की कही बात
भाजपा प्रत्याशी को राजा भइया का जवाब, कहा लखनऊ में घास नहीं छील रहे हम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पांचवें चरण में छह मई को होने वाले चुनाव का वक्त जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है बड़े दलों के प्रत्याशियों के बोल वचन बिगड़ते जा रहे हैं। सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज ने जनसत्ता पार्टी के संस्थापक रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया का स्वागत करने वाले मुस्लिमों पर जहां लानत भेजी वहीं अब भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर ने मंच से जिले के ग्राम प्रधानों और कोटेदारों को धमकी दे डाली। यह मामला सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। भाजपा प्रत्याशी के बयान पर जनसत्ता पार्टी के संस्थापक राजा भइया ने करारा हमला बोला।
लोकसभा का चुनाव कौशाम्बी संसदीय सीट के लिए छह मई को होगा। इसे लेकर विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों ने नुक्कड़ सभा के जरिये वोट मांगना शुरू कर दिया है। चुनाव नजदीक देख बड़े सियासी दलों के प्रत्याशियों की जुबान फिसलने लगी है। वह क्या बोल रहे हैं? इसकी परवाह नहीं की जा रही हैं। ताजा मामला निवर्तमान सांसद व भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर का है। विनोद सोनकर ने शुक्रवार को देवीगंज में आयोजित सभा में कहा कि कुछ प्रधान और कोटेदार उनका विरोध कर रहे हैं। वह तटस्थ हो जाएं। पहले तो यह संभव नहीं कि वह सांसद न बनें। अगर किसी कारण से सांसद नहीं बने तो जिले में तीन विधायक और योगी की सरकार बराबरी का हिसाब करेगी। सांसद यहीं पर नहीं रुके कहा इस बार 2014 वाला विनोद सोनकर नहीं रहेगा। 2019 वाला विनोद सोनकर होगा। इसलिए समझ जाओ तो ठीक, न भी समझो तो भी ठीक। सांसद का यह धमकी भरा बयान शनिवार को सोशल मीडिया में खूब शेयर हुआ। इससे पहले सपा-बसपा के गठबंधन प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज ने राजा भइया का स्वागत करने वाले मुसलमानों पर लानत भेजकर अपनी खूब किरकिरी कराई थी। भाजपा प्रत्याशी के धमकी भरे बयान पर शनिवार को उदहिन बुजुर्ग में जनसत्ता पार्टी के प्रत्याशी शैलेंद्र के सर्मथन में जनसभा करने पहुंचे कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया ने तीखा हमला बोला। कहा कि पांच साल सत्ता के रहकर वह उपलब्धि नहीं गिना सके तो धमकाकर अपने पक्ष में मतदान कराना चाहते हैं। यह लोकतंत्र की हत्या है। कहा कि भाजपा प्रत्याशी सत्ता के मद में अगर थिरक रहें है तो वह लखनऊ में बैठकर घास नहीं छील रहे हैं। नेताओं की जुबानी जंग वोटरों के बीच क्या गुल खिलाती है, इसे लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।
---------
भाविमो ने मतपत्र से मतदान कराने को सौंपा ज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार की अगुवाई में आए कार्यकर्ताओं का कहना था कि दो चरण का चुनाव इवीएम से हो चुका है। आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में हुए चुनावों में अक्सर गड़बड़ी सुनाई दी कि वोट किसी और को दिया जाता और वीवीपैट से रसीद भाजपा की निकली। इसे लेकर जिले के पांचवे चरण में होने वाले मतदान को इवीएम की जगह वैलेट से कराने की मांग किया गया। ज्ञापन देने के दौरान सुरालाल, अनिल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, नियान अहमद, अरविंद पटेल, विक्रम सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
-------