{"_id":"5b9eae04867a557e860176a3","slug":"81537125892-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने झाड़ू लगाकर की स्वच्छता अभियान की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने झाड़ू लगाकर की स्वच्छता अभियान की शुरूआत
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर/सिराथू (ब्यूरो)। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा की शुरूआत रविवार को एसपी ने सैनी कोतवाली में झाड़ू लगाकर की। जिले की पुलिस अब पखवाड़े भर तक इस मुहिम का हिस्सा बनी रहेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा की शुरूआत शनिवार को की थी। जिले की पुलिस रविवार से इस अभियान का हिस्सा बनी। एसपी प्रदीप गुप्ता ने रविवार सुबह सैनी कोतवाली परिसर में झाड़ू लगाकर अभियान की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि जिले भर की कोतवालियों में प्रतिदिन सुबह सात से नौ बजे तक सफाई कार्यक्रम चलाया जाएगा। बेहतर योगदान देने वाले किसी एक कोतवाल को गांधी जयंती पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। सैनी कोतवाली में इंस्पेक्टर राकेश तिवारी सहित समस्त पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा पहले दिन जिले की सभी कोतवालियों में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई कराई गई।