{"_id":"5b9c0e73867a55013f17cbb8","slug":"81536953971-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। पांच महीने से मानदेय नहीं मिलने के चलते भुखमरी के कगार पर खड़े संविदा सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल की चेतावनी दी है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सफाई कर्मियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान मंझनपुर में तैनात 24 संविदा सफाईकर्मियों का कहना था उन्हें पांच महीने से मानदेय नहीं दिया जा रहा। इससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। कोटेदार बिना पैसे के राशन नहीं दे रहा है। बच्चों के स्कूल की फीस भी वे लोग नहीं दे पा रहे हैं। हालात यह हैं कि बच्चों का पेट पालने के लिए घर के जरूरी समान बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में कहा अगर सोमवार तक उन्हें मानदेय नहीं मिला तो वे हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी अधिशाषी अधिकारी और नगर पंचायत अध्यक्ष की होगी। प्रदर्शन में दिलीप कुमार, लक्खीचंद्र, सुनील कुमार, ममता देवी, सरिता देवी, रमेश चंद्र, नीरज कुमार, मूलचंद्र, दयाराम, प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार, सुभाष चंद्र, अर्जुन, ऊषा देवी सहित समस्त संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।