{"_id":"5b5cb8c24f1c1b54208b5b4c","slug":"81532803266-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी देख डीएम-एसपी ने खुद उठाया फावड़ा तो शरमा गए अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी देख डीएम-एसपी ने खुद उठाया फावड़ा तो शरमा गए अफसर
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन मेले के पहले दिन भक्तों की व्यवस्था देखने पहुंचे जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार गुप्ता को कालेश्वर घाट में गंदगी दिखी। सफाई व्यवस्था से नाराज डीएम-एसपी ने खुद फावड़ा उठाया तो विकास विभाग के अफसर पसीना-पसीना हो गए। डीएम ने डीपीआरओ को फौरन घाटों की सफाई कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक शनिवार को शीतला धाम कड़ा गए थे। यहां जाने वाला मुख्य मार्ग काफी बदहाल था। गंगा घाट में महिला और पुरुष के नहाने के लिए अलग व्यवस्था नहीं कराई गई थी। कलेश्वर घाट में कीचड़ और गंदगी फैली थी। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए फावड़ा मंगवाया और एसपी के साथ खुद सफाई में जुट गए। मौके पर मौजूद जिला पंचायतराज अधिकारी कमल किशोर ने उन्हें रोकना चाहा तो वह अफसरों के गुस्से का शिकार हो गए। डीएम ने सख्त लफ्जों में कहा कि घाट और मंदिर जाने वाले रास्ते में गंदगी नहीं दिखनी चाहिए।
खराब सड़क को लेकर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अफसरों को निर्देश दिया कि सड़कों पर पैचवर्क कराया जाए। कालेश्वर और कुबरी घाट पर स्नानार्थियों के लिए बेरिकेडिंग की व्यवस्था कराने के लिए सैनी कोतवाल को निर्देश दिया। डीएम ने घाट पर मौजूद भक्तों से उनका हाल चाल भी पूछा। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वहीद अहमद, चेतन पंडा, बम्भोला पंडा और पप्पू मोदनवाल आदि मौजूद रहे।