फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पैरोल पर छूटे कातिल को डंपर ने रौंदा, भाई घायल

पैरोल पर छूटे कातिल को डंपर ने रौंदा, भाई घायल

Sat, 26 May 2018 08:36 PM IST
Updated Sat, 26 May 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
पैरोल पर छूटे कातिल को डंपर ने रौंदा, भाई घायल
सरायअकिल । सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के कूरा गांव के समीप शनिवार शाम बेकाबू डंपर ने पेरोल पर घर आए बाइक सवार हत्यारोपी को रौंद दिया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। साथ रहा भाई घायल हो गया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


चरवा कोतवाली क्षेत्र के घूरी गांव का संतलाल (28) पुत्र मुन्नीलाल दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। वर्ष 2011 में उसने वहीं एक युवक की हत्या कर दी थी। तभी से तिहाड़ जेल में बंद था। अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 11 मई को संतलाल महीने भर की पेरोल पर घर आया था। शनिवार शाम छोटे भाई विनोद कुमार के साथ किसी काम से सरायअकिल जा रहा था। कूरा गांव के समीप पीछे से आए बालू लदे डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों भाई गिर गए। इस दौरान डंपर संतलाल को रौंदते हुए गुजर गया। हादसा देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। इस दौरान रास्ते में संतलाल की मौत हो गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख उसके भाई विनोद को एसआरएन इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दूसरी ओर दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed