फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   भाइयों को टीका लगा बहनों ने किया यम के भय से मुक्त

भाइयों को टीका लगा बहनों ने किया यम के भय से मुक्त

Sun, 22 Oct 2017 12:50 AM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
भाइयों को टीका लगा बहनों ने किया यम के भय से मुक्त
टीका लगा बहनों ने मांगी भाइयों की लंबी उमर
विज्ञापन

भैया दूज पर बहनों ने भाइयों को कराया भोजन
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
भैया दूज का पर्व जिले भर में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। भाइयों के दीर्घायु की कामना के साथ बहनों ने टीका लगाया।। इस दौरान भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर आशीर्वाद लिया। पांच दिवसीय दीपोत्सव के आखिरी दिन शनिवार को भइया दूज (यम द्वितीया) का त्योहार मनाया गया। इस त्योहार का महत्व भाई-बहन के लिए विशेष माना गया है। मान्यता है कि सूर्य के पुत्र यमराज व पुत्री यमुना के अगाध प्रेम के चलते इसे मान्यता मिली थी। एक बार यमुना ने भाई यमराज को अपने घर बुलाया। यमराज ने बहन यमुना के घर जाते समय नरक के सभी जीवों को मुक्त कर दिया। भाई के घर आने पर यमुना जी ने यम की खूब खातिरदारी की। उपहार देते समय यम ने खुश होकर यमुना से वर मांगने को कहा। इस पर यमुना ने वर मांगा कि इस दिन किसी भी बहन का भाई उसके घर जाकर भोजन करे और टीका लगवाए तो उसे तुम्हारा भय न रहे। यमराज ने तथास्तु कहा और चल दिए। तब से लेकर आज तक इस पर्व को भाई-बहन के बीच मनाया जाता है। शनिवार को मुख्यालय मंझनपुर, भरवारी, करारी, सिराथू, अजुहा, सरायअकिल समेत जिले भर में भैया दूज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दिन बहनों ने भाईयों को टीका लगाकर उनके दीर्घायु की कामना की और व्यंजन बनाकर खिलाया। भाइयों ने भी बहनों को यथाशक्ति उपहार भेंट किया। भाई के हाथों उपहार मिलने पर बहनों के चेहरे खिले रहे। इसी के साथ ही पांच दिवसीय दीपोत्सव का समापन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed