{"_id":"59663d6b4f1c1bfa5b8b46b4","slug":"81499872619-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान जमींदोज, महिला की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान जमींदोज, महिला की मौत, पति घायल
Updated Wed, 12 Jul 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान जमींदोज, महिला की मौत, पति घायल
देर रात पिंडरा सहावनपुर गांव में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
करारी। मंझनपुर तहसील क्षेत्र के पिंडरा सहावनपुर में मंगलवार की देर रात बारिश की वजह से मकान भर-भराकर बैठ गया। मलबे में दंपति दब गए। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पति घायल है। हादसे से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। जानकारी होने पर एसडीएम मंझनपुर ने मौका-मुआयना कर पीड़ितों को जल्द ही राहत राशि देने का आश्वासन दिया है।
पिंडरा सहावनपुर निवासी दिनेश जायसवाल खेती-किसानी करते हैं। दिनेश के छोटे भाई सुभाष जायसवाल कलेक्ट्रेट में न्याय सहायक के पद पर तैनात हैं। मंगलवार की रात दिनेश जायसवाल अपनी पत्नी बेबी (50) के साथ घर के बाहर हिस्से में बने कमरे में सो रहे थे। यह कमरा कच्चा था। बच्चे घर के भीतर सो रहे थे। रात करीब एक बजे बारिश की वजह से आगे का कच्चा कमरा जमींदोज हो गया। इससे बेबी व दिनेश जायसवाल मलबे में दब गए। दिनेश का आधा हिस्सा मलबे में था। शोर मचाने पर परिजन व गांव के लोग आए। आनन-फानन मलबे से दिनेश को निकाला गया, इसके बाद बेबी को निकाला गया। बेबी की हालत नाजुक थी। जब तक बेबी को अस्पताल ले जाने की तैयारी होती, मौत हो गई। इससे परिजनों में हाहाकार मच गया।