फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कौशाम्बी की बेटी का जयपुर में हुआ सौदा

कौशाम्बी की बेटी का जयपुर में हुआ सौदा

Tue, 13 Jun 2017 06:43 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी की बेटी का जयपुर में हुआ सौदा

विज्ञापन
मंझनपुर।
कौशाम्बी की एक बेटी को जयपुर (राजस्थान) में पांच लाख में बेच दिया गया। युवती को डेढ़ माह पहले शादी समारोह में शामिल होने के बहाने एक महिला अपने साथ ले गई थी। डेढ़ महीने बाद घर लौटी युवती ने खुद पर हुए जुल्म की दास्तां घरवालों को बताई। इस पर सौतेली मां ने साथ रखने से इंकार कर दिया। परिजनों की दुत्कार से आहत युवती ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।


सैनी इलाके की एक बेटी मां की मौत के बाद से सौतेली मां के साथ रह रही है। सौतेली मां की प्रताड़ना से युवती परेशान थी। वह अपना दुखड़ा मोहल्ले की ही एक महिला से रोती थी। युवती मोहल्ले की महिला के प्रभाव में थी। मददगार महिला अप्रैल महीने में रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए उसे अपने साथ जयपुर लेकर गई थी। एक-दो दिन बाद शातिर महिला ने राजस्थान के एक व्यक्ति के हाथ पांच लाख रुपये में उसका सौदा कर दिया। राठौर नाम के युवक ने रुपया देने के बाद उसे जबर्दस्ती अपने साथ लेकर चला गया।
विज्ञापन



डेढ़ महीने तक युवती वहां जुल्म सहती रही। मौका पाते ही युवती राजस्थान से भाग निकली। शातिर महिला का बेटा उसे आगरा स्टेशन में मिला। आरोप है मददगार का बेटा भी दरिंदा निकला। स्टेशन से लेने के बाद उसके साथ मनमानी किया। घर पहुंची युवती ने आपबीती परिजनों को बताई तो सौतेली मां के साथ पिता ने डांटकर भगा दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अफसरों से करते हुए न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



कौशाम्बी की बेटी का जयपुर में हुआ सौदा
राजस्थान के एक युवक पर पांच लाख रुपये में खरीदने का आरोप
डेढ़ महीने बाद घर लौटी युवती ने बताई आपबीती, शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed