फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   8 teachers will participate in school summit

स्कूल समिट में हिस्सा लेंगे जिले के आठ माध्यमिक शिक्षक

Mon, 09 Dec 2019 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
8 teachers will participate in school summit
स्कूल समिट में हिस्सा लेंगे जिले के आठ माध्यमिक शिक्षक
विज्ञापन

11 और 12 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित होगा कार्यक्रम
डीआईओएस ने शिक्षकों का चयन कर शिक्षा निदेशक को भेजी सूची
मंझनपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं सीआईआई के संयुक्त तत्वाधान में 11 दिसंबर से राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो दिवसीय स्कूल समिट का आयोजन किया गया है। इसमें जनपद में संचालित राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्त विहीन मान्यता प्राप्त एवं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के एक-एक प्रधानाचार्य एवं एक-एक शिक्षक को हिस्सा लेना है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा का पत्र मिलने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक एसके सिंह ने प्रस्तावित समिट के लिए चार प्रधानाचार्य एवं इतने ही शिक्षकों का चयन कर सूची निदेशक को भेज दिया है।

चयनित शिक्षकों में राजकीय हाईस्कूल रसूलपुर बदले के प्रधाचार्य रामकृष्ण द्विवेदी, दुर्गा देवीं इंटर कॉलेज ओसा के प्रधानाचार्य चुन्नीलाल, धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार के प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी, जवाहर नवोदय विद्यालय टेंवा के प्रधानाचार्य विमल कुमार मिश्रा एवं राजकीय हाईस्कूल महेवाघाट की सहायक अध्यापिका दीपमाला सोनकर, महगांव इंटर कॉलेज महगांव के प्रवक्ता वसीम अहमद, अनवारुल हक सिद्दीकी बालिका इंटर कॉलेज रसूलपुर टप्पा की प्रवक्ता नगमा तथा जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रवक्ता प्रभाकर कैथवास शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed