फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   चेतावनी के बाद भी जोड़ी कटिया, रिपोर्ट दर्ज

चेतावनी के बाद भी जोड़ी कटिया, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 11 Mar 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
चेतावनी के बाद भी जोड़ी कटिया, रिपोर्ट दर्ज
13 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज
विज्ञापन

मंझनपुर। जिले में 13 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया गया है। विद्युत उपकेंद्र सिराथू के अवर अभियंता आशीष मौर्या ने नगियामई गांव में इकबाल अहमद, शायरा बानो, लवकुश, कुतुब अली, सब्बीर हसन, मेराजुद्दीन, अइमा गांव के राम सिंह और मधवामई के शिवबली सिंह आदि के खिलाफ सैनी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जेई ने बताया कि इन लोगों के यहां पहले कटिया पकड़ी गई थी। इन्हें कनेक्शन लेने की सलाह दी गई थी। इसके बाद भी कनेक्शन नहीं लिया और दोबारा कटिया लगाकर बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। इसी तरह करारी उपकेंद्र के अवर अभियंता सौरभ मौर्या ने गुलामनूर का पूरा में खलील अहमद, रामसजीवन, धनराज, शुकुल आदि के खिलाफ करारी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन पर भी आरोप है कि कटिया लगाकर बिजली का उपभोग कर रहे थे।
------
छापेमारी के दिन ही दर्ज करानी होगी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की आड़ में अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आया है। अफसर चेकिंग के बाद कटियामारों के खिलाफ तब तक रिपोर्ट नहीं दर्ज कराते हैं जब तक की लेनदेन की सेटिंग न हो जाए। इससे नाराज अधीक्षण अभियंता ने छापे के दिन ही रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिले में सौभाग्य योजना के तहत मुफ्त बिजली का कनेक्शन दिया जा रहा है। इसके लिए सभी विद्युत उपकेंद्रों के अवर अभियंता को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने इलाके में चेकिंग अभियान चलाकर कटियामारी रोकें। जिन लोगों के यहां कटिया मिले, उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाए। बताया जाता है कि अफसर चेकिंग करने के बाद कटियामारों का नाम नोट करके चले आते हैं। इसके बाद संविदा पर काम करने वाले अफसरों के चहेते लाइनमैन कटियामार से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराने के एवज में उगाही करते हैं। जिन लोगों से पैसा नहीं मिलता है, उन्हीं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाती है। 16 फरवरी को मंझनपुर के नेहरू नगर मोहल्ले में छापेमारी के दौरान ऐसा ही मामला सामने आया था। मौके पर टीम ने 23 लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ी, लेकिन तीन दिन बाद दर्ज कराई गई रिपोर्ट में मौके पर पकड़े गए तमाम लोगों के नाम गायब थे। इसकी जानकारी अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार श्रीवास्तव को हुई तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की। शनिवार को जारी निर्देश में कहा कि अवर अभियंता कहीं पर भी चेकिंग करते हैं तो उसकी रिपोर्ट उसी दिन कराई जाए और कार्रवाई की जानकारी उनके कार्यालय को भी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed