{"_id":"5c7984cebdec224e0121eb13","slug":"71551467726-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिराथू में कालाकांकर मार्ग पर ढहाए गए दर्जन भर अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिराथू में कालाकांकर मार्ग पर ढहाए गए दर्जन भर अवैध निर्माण
विज्ञापन
फोटो नं-8,9
सिराथू में कालाकांकर मार्ग पर गिराए गए अवैध निर्माण
एसडीएम की अगुवाई में पुलिस बल के साथ चला अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू। कस्बे के कालांकार मार्ग पर अवैध रूप से बनाए गए करीब 12 भवनों को गिरा दिया गया। एसडीएम ज्योति मौर्या की अगुवाई में पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाया गया। कार्रवाई से कस्बे में हड़कंप मच गया।
सिराथू में कालाकांकर मार्ग पर तमाम कस्बाइयों के अवैध रूप से मकान बना लेने से रास्ता काफी संकरा है। शुक्रवार को एसडीएम ज्योति मौर्या की अगुवाई में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता चंद्रशेखर सिंह, सीओ सिराथू रामवीर सिंह, तहसीलदार श्याम कुमार, कोतवाल अनंत प्रकाश त्रिपाठी पुलिस बल लेकर पोकलैंड के साथ अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। नागरिकाें ने तो पहले विरोध करने की कोशिश किया, लेकिन प्रशासन का सख्त रुख देख स्वंय अतिक्रमण गिराने के लिए मौका दिए जाए जाने की मांग करने लगे, लेकिन अधिकारी किसी कीे सुनने के लिए तैयार नहीं हुए। विरोध के बावजूद विजय केशरवानी, पितंबर लाल, अजय केशरवानी, राधेश्याम गुप्ता, राजाराम केशरवानी, मुजीब अहमद, हरिश्चद्र मिश्र, अरशद अहमद, पप्पू अहमद, रमेश चौरसिया, बच्छन खां, अमृत लाल हलवाई और राजू मोदनवाल आदि के द्वारा किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया।