{"_id":"5bb1193d867a55013e75ce6c","slug":"71538332989-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन शोषण के बाद छात्रा का कराया गर्भपात, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यौन शोषण के बाद छात्रा का कराया गर्भपात, मौत
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज (कौशाम्बी)। क्षेत्र के तरसौरा गांव की एक छात्रा का उसके प्रेमी ने यौन शोषण किया। गर्भवती होने पर शनिवार को झोलाछाप महिला चिकित्सक से गर्भपात करा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक व गर्भपात करने वाली महिला को हिरासत में ले लिया है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की लड़की कक्षा 11 की छात्रा थी। एसपी प्रदीप गुप्ता के मुताबिक गांव के ही शिवाकांत ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर करीब एक साल तक यौन शोषण किया, जिसकी वजह से छात्रा गर्भवती हो गई। इस वक्त उसके पेट में तकरीबन चार माह का गर्भ था। इसकी जानकारी होने पर आरोपी ने इलाके के नौरंग का पूरा गांव की झोलाछाप डॉक्टर फूलमती पत्नी हेमराज पटेल से शनिवार को गर्भपात करा दिया। गर्भपात के बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में आरोपी युवक ने फोन करके छात्रा के परिजनों को चाकवन बुलाया। इसके बाद बेहोशी की हालत में छात्रा को चाकवन चौराहे पर छोड़कर फरार हो गया। परिवार वाले पीड़िता को भरवारी स्थित ननिहाल ले गए। वहीं पास के एक क्लीनिक में भर्ती करा दिया। जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही एसपी प्रदीप गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक व गर्भपात करने वाली महिला को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ित परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट लिखकर दोनों को जेल भेज दिया जाएगा।
मौत के बाद परिवार वाले छात्रा का शव भरवारी स्थित ननिहाल में ही रखे हुए थे। रविवार सुबह ननिहाल पहुंची पुलिस को मृतका के मामा संजय कुमार ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद आननफानन पुलिस ने आरोपी शिवाकांत को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने गर्भपात करने वाली नौरंग का पूरा गांव की फूलमती पत्नी हेमराज पटेल का नाम बताया। पुलिस ले फूलमती के घर पर दबिश दी तो वहां भीतर ही एक कमरे में अवैध क्लीनिक चलता हुआ पाया गया। इस क्लीनिक से बेहोश करने वाले कई प्रतिबंधित इंजेक्शन मिले। फूलमती ने पूछताछ में पुलिस को इंजेक्शन बेचने वाले मेडिकल स्टोर संचालक का नाम बता दिया है। वह भरवारी इलाके का ही रहने वाला है, जोकि फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक को भी पकड़कर जेल भेजा जाएगा। वहीं एसपी का कहना है कि यौन शोषण करने के आरोपी और गर्भपात करने वाली महिला को हिरासत में ले लिया गया है। प्रतिबंधित इंजेक्शन बेचने वाले मेडिकल स्टोर संचालक की तलाश कराई जा रही है। रिपोर्ट लिखकर तीनों को जेल भेजा जाएगा। तहरीर के आधार पर आरोपियों की संख्या बढ़ भी सकती है।