{"_id":"5b86f3a242c792464109e321","slug":"71535570850-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी कूद में पुष्पा व अर्चना रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबी कूद में पुष्पा व अर्चना रही अव्वल
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन में बुधवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती को खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय की ओर से क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें सीनियर बालिका वर्ग की लंबीकूद में पुष्पा देवी व जूनियर में अर्चना देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में प्रीतम देवी सीनियर वर्ग में अव्वल रहीं।
दूसरी तरफ बालक वर्ग सीनियर ग्रुप में डिसकस थ्रो में यश त्रिपाठी ने प्रथम तथा प्रवीण कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी ने प्रतियोगी छात्र/छात्राओं को खेल के महत्व बताए। इसी तरह डीडी कान्वेंट स्कूल केन में भी क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। इस दौरान प्रधानाचार्य एसबी सिंह ने प्रतियोगी छात्र/छात्राओं को खेल के महत्व के बारे में बताया।