{"_id":"5b71d99642c7923da207d1e0","slug":"71534187926-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरी को बचाने में पलटी बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरी को बचाने में पलटी बाइक, युवक की मौत
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंडरा। करारी कोतवाली क्षेत्र के म्योहर गांव के समीप रविवार रात एक बाइक सवार बकरी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। इलाहाबाद के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
इलाहाबाद के राजरूपपुर मोहल्ले का संजीत (34) पुत्र जगदेव प्राइवेट नौकरी करता था। उसकी रिश्तेदारी दानपुर में है। रविवार सुबह वह रिश्तेदार के घर गया था। रात को लौटते वक्त म्योहर गांव के समीप अचानक सामने एक बकरी आ गई। इसे बचाने के चक्कर में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे संजीत घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर इलाहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सुबह उसकी सांस थम गई। हादसे से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। करारी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह का कहना है कि उन्हें हादसे की जानकारी नहीं है।