{"_id":"5b71d89c42c7923da207d15c","slug":"71534187676-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर किशोरी से दुराचार की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर किशोरी से दुराचार की कोशिश
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी से रविवार रात पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है।
पूरामुफ्ती इलाके की एक 16 वर्षीय लड़की ने बताया कि रविवार रात वह घर पर अकेली थी। इस दौरान पड़ोस का एक युवक दीवार फांदकर घर में घुस आया और दुराचार का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित लड़की ने फोन कर आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। सुबह पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है।