फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   समाधान दिवस: गायब 1

समाधान दिवस: गायब 1

Tue, 19 Dec 2017 10:21 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
समाधान दिवस: गायब 1
समाधान दिवस से गायब 18 अफसरों का वेतन कटा
विज्ञापन

तीन दिन के भीतर मांगा जवाब, गायब अफसरों में हड़कंप
-तीनों तहसीलों में आए 321 फरियादी, 19 का निस्तारण
मंझनपुर (ब्यूरो)। द्वाबा के अफसरों की बेफिक्री का नजारा मंगलवार को सिराथू तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में दिखा। एकमुश्त 18 अफसरों को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस से गायब देख डीएम मनीष कुमार वर्मा की त्योरी चढ़ गई। उन्होंने सभी का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश जारी कर दिया। इन सभी से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। तीनों तहसीलों के संपूर्ण समाधान दिवस में आए 321 शिकायती पत्रों में से 19 का मौके पर निस्तारण किया गया।
मंगलवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस सिराथू तहसील में डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता व एसपी प्रदीप गुप्ता की उपस्थिति में हुआ। डीएम ने पूर्वान्ह सवा दस बजे उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया तो 18 अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए 19 दिसंबर का वेतन काटने का फरमान जारी कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने अनुपस्थित अधिकारियों से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस में आई 198 शिकायतों में 10 का मौके पर निस्तारण कराया। 188 शिकायतों के निस्तारण की जिम्मेदारी उन्होंने संबंधित विभागाध्यक्षों को दी है। इस मौके पर सीडीओ हीरालाल, एसडीएम शिवनारायण सिंह, तहसीलदार सिराथू सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। मंझनपुर में तहसील स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम विवेक चतुर्वेदी व सीओ सदर मुईन खान की मौजूदगी में हुआ। यहां पर कुल 88 शिकायतीपत्र आए। एसडीएम सदर ने सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराते हुए बाकी की जिम्मेदारी संबंधित विभागाध्यक्षों को सौंप दी है। संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार संगम लाल गुप्ता के अलावा सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। चायल में संपूर्ण समाधान दिवस तहसीलदार विमल कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में हुआ। यहां पर कुल 35 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई। तहसीलदार ने दो का मौके पर निस्तारण कराते हुए बाकी की जिम्मेदारी विभागीय जिम्मेदारों को सौंप दी है।
विज्ञापन


एसडीएम सीओ के न रहने पर लौटे फरियादी
चायल संपूर्ण समाधान दिवस में मंगलवार को एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव व सीओ एसएस ग्रोवर अनुपस्थित रहे। अधिकारीद्वय के गायब रहने पर दो दर्जन फरियादियों ने तहसीलदार से शिकायत करना मुनासिब नहीं समझा। वह बगैर शिकायत किए ही संपूर्ण समाधान दिवस से बैरंग लौट गए। एसडीएम व सीओ समाधान दिवस से क्यों गायब रहे इस बाबत तहसील का कोई जिम्मेदार बताने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन अधिकारियों का डीएम ने काटा वेतन
डीएम ने जिन अफसरों का वेतन काटा उनमें सीएमओ, डीडीओ, परियोजना निदेशक, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, एक्सईएन जलनिगम, जिला उद्यान अधिकारी, एक्सईएन नलकूप, एक्सईएन सिंचाई, बंदोबस्त अधिकारी, चकबंदी अधिकारी सिराथू,बीएसए, डीआईओएस, पीओ डूडा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, एई सिंचाई फतेहपुर, डिप्टी आरएमओ समेत 18 विभागाध्यक्ष शामिल हैं।

निस्तारण की गुणवत्ता परखेंगे दस अफसर
संपूर्ण समाधान दिवस का समय पूरा होने के बाद डीएम मनीष कुमार वर्मा ने निस्तारण की गुणवत्ता पर अफसरों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि जिस विभागाध्यक्ष की शिकायत का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण नहीं हुआ उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निस्तारित शिकायतों की गुणवत्ता परखने के लिए डीएम ने दस अफसरों की टीम गठित कर दी है। उन्होंने कहा कि निस्तारण के दौरान शिकायतकर्ता का संतुष्ट होना जरूरी है। यदि शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं है तो निस्तारण को गुणवत्तापूर्ण नहीं माना जाएगा। इतना ही नहीं निस्तारण के समय उन्होंने गांव के लोगों के हस्ताक्षर व उनके मोबाइल नंबर लेने का भी निर्देश विभागाध्यक्षों को दिया है।



कैंटीन की कमाई से स्वयं सहायता समूह की सुधरेगी माली हालत
-नेवादा ब्लॉक परिसर में काजल सहायता समूह ने खोली कैंटीन
फोटो-
मंझनपुर (ब्यूरो)। नेवादा ब्लॉक परिसर में मंगलवार को स्थानीय ग्राम सभा की काजल स्वयं सहायता समूह ने कैंटीन खोली। इसका उद्घाटन बीडीओ नेवादा अखिलेश त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कहा कि अब ब्लॉक के लोगों को चाय व नाश्ते के लिए परिसर से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ग्राम सभा नेवादा के काजल स्वयं सहायता समूह ने मंगलवार को ब्लॉक परिसर में कैंटीन का संचालन शुरू कर दिया है। ब्लॉक में खुली नई कंटीन का उद्घाटन बीडीओ अखिलेश तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि कैंटीन में होने वाली कमाई से काजल स्वयं सहायता समूह विकास के पथ पर चलेगा। उद्घाटन के बाद बीडीओ ने ब्लॉक परिसर के सभी कर्मचारियों को ब्लॉक परिसर से बाहर न जाने और चाय-नाश्ता कैंटीन से ही मंगवाने का निर्देश जारी किया है। ऐसा करने से कम से कम एक स्वयं सहायता समूह विकास कर सकेगा। इस मौके पर नेवादा पीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. ललित सिंह, ग्राम प्रधान अमवां विनोद कुमार मिश्र, ग्राम प्रधान नेवादा रवींद्र कुमार सिंह, ग्राम प्रधान पूरे हजारी राज कुमार बाजपेई, ओम प्रकाश मौर्य, एपीओ जयचंद्र पांडेय सहित सभी ब्लॉक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed