{"_id":"6828ea5e74750363b609bdbd","slug":"70-mangal-dals-will-get-sports-kits-events-will-be-organized-in-panchayats-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-125645-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 70 मंगल दलों को मिलेगी खेल किट, पंचायतों में होंगे आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 70 मंगल दलों को मिलेगी खेल किट, पंचायतों में होंगे आयोजन
Sun, 18 May 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 18 May 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए शीघ्र ही 70 मंगल दलों को खेल किट वितरित किए जाएंगे। इसकी तैयारी की जा रही है। ताकि, खिलाड़ी ग्राम पंचायतों से लेकर प्रदेश स्तर पर होने वाले खेलों में प्रतिभाग कर सकेंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए युवा कल्याण विभाग की ओर से युवक एवं महिला मंगल दल का गठन किया जाता है। विभागीय अफसरों के मुताबिक जिले की सभी 451 ग्राम पंचायतों में युवक एवं महिला मंगल दल गठित किए गए हैं।
प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी अंशु मिश्रा ने बताया कि हर साल अलग-अलग ग्राम पंचायतों से एक-एक खिलाड़ी (मंगल दल) का चयन होता है। अगले तीन साल के लिए उन्हें खेल किट प्रदान की जाती है। कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जो प्रदेश स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। उनके राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक खेलने के लिए खेल संघ का सहयोग लिया जाता है।
विज्ञापन
इस साल 33 युवक और 37 महिला समेत 70 मंगल दलों को खेल किट मुहैया कराई जाएगी। मंगल दल को दिए जाने वाली खेल किट में फुटबॉल, वॉलीबाल, स्किपिंग रोप सहित अन्य सामग्री है। किट की मदद से खिलाड़ी अपने गांवों में अभ्यास करेंगे। प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी के मुताबिक जल्द ही चयनित मंगल दलों को खेल किट वितरित किया जाएगा।