फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   699 public complaints pending

जनता दर्शन की 699 शिकायतें लंबित

Thu, 08 Jan 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 08 Jan 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
699 public complaints pending
मंझनपुर। जनतादर्शन की शिकायतों का निस्तारण नहीं करना अफसरों को महंगा पड़ सकता है। जिलाधिकारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में अफसरों के साथ बैठक करके  जनता दर्शन के शिकायतों की समीक्षा की। इस दौरान 699 शिकायतीपत्रों के विभागों में लंबित होने पर उन्होंने गुस्सा जताया। लापरवाही पर बिफरे डीएम ने संबंधित अफसरों की जमकर क्लास ली। डीएम ने मातहतों को शिकायतों के निस्तारण के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। मनमानी पर कार्रवाई की चेतावानी दी है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी राजमणि यादव ने बुधवार को जिलास्तरीय अफसरों के साथ बैठक की। इसमें जनता दर्शन में आए विभिन्न शिकायतीपत्रों के निस्तारण की एक-एक करके समीक्षा की। डीएम ने बताया कि पहली जनवरी 2015 तक जनता दर्शन में 1060 शिकायतीपत्र आए थे। इसमें 360 शिकायतीपत्रों का निस्तारण किया जा सका है। जबकि 699 शिकायतों का निस्तार अब तक नहीं किया गया है। इसमें मुख्य विकास अधिकारी के 132, एसडीएम मंझनपुर के 74, कोतवाली कोखराज के 54, एसडीएम सिराथू के 53, एसओ सैनी के 30, एसडीएम चायल के 22, एसओ पश्चिमशरीरा के 27, एक्सईएन विद्युत 37, जलनिगम के 17 और एसओ चरवा के 12 शिकायतीपत्र लंबित हैं।
विज्ञापन


शिकायतों के निस्तारण में मनमानी पर विफरे डीएम ने अफसरों की जमकर क्लास ली। साथ ही शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। मनमानी पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस मौके पर सीडीओ बीएन मिश्र, डीडीओ महेन्द्र तिवारी, पीडी आरसी पांडेय, डीपीआरओ आरके भारती, सीवीओ डॉ एसपी पांडेय, प्रभारी बीएसए मिथलेश सिह, एसडीएम रजनीश मिश्रा, जवाहरलाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed