कौशाम्बी में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
पश्चिमशरीरा कोतवाली के असाढ़ा गांव के समीप बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
विस्तार
करारी कोतवाली के छिमिरक्षा गांव का नियामतउल्ला ;62द्ध बृहस्पतिवार को किसी काम से साइकिल लेकर पश्चिमशरीरा कोतवाली के असाढ़ा बाजार गया था। शाम करीब चार बजे जैसे ही वह असाढ़ा से बाहर निकला तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दिया। हादसे में नियामतउल्ला को गंभीर चोट आई थी।
स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। नियामतउल्ला की पहचान होने के बाद लोगों ने परिवार के सदस्यों को खबर दी तो रोना.पिटना मच गया। परिवार के लोग रोते.बिलखते जिला अस्पताल आए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पश्चिमशरीरा कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार गाड़ी समेत मौके से भाग निकला है।