{"_id":"5b86f2b042c792465274b8c9","slug":"61535570608-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आकर विवाहिता की मौत, बेटी झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आकर विवाहिता की मौत, बेटी झुलसी
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्यानपुर। कोखराज कोतवाली के हिसामपुर परसखी गांव में मंगलवार रात करंट की चपेट में आने से एक विवाहिता की मौत हो गई। जबकि बेटी झुलस गई। बेटी का इलाज इलाहाबाद के एक अस्पताल में कराया गया है। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
हिसामपुर परसखी गांव निवासी हेमराज ने गांव में आटा चक्की लगा रखी है। सोमवार रात वह घर पर नहीं था। पत्नी सविता देवी (28) पति को फोन करने के लिए बाहर निकली। सविता के साथ उसकी करीब दो वर्षीय बेटी शिवांगी भी थी। सविता ने घर के बाहर लगे लोहे के दरवाजे को खोलना चाहा तो उसमें प्रवाहित हो रहे करंट से झुलस गई। शिवांगी झटके में दूर जा गिरी जबकि सविता चिपकी ही रह गई। हादसे की जानकारी पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और झुलसी मां बेटी को इलाज के लिए इलाहाबाद ले गए। इलाज के दौरान सविता ने दम तोड़ दिया। जबकि बेटी की हालत खतरे से बाहर है। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी शहजादपुर सुबेदार बिंद एवं तहसीलदार सिराथू श्याम कुमार ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।