{"_id":"5b0864944f1c1bab6e8b4946","slug":"61527276692-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी ले उड़ी 500 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी ले उड़ी 500 गांवों की बिजली
Updated Sat, 26 May 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। आंधी ने बिजली विभाग को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। विभाग के पास शुक्रवार तक डेढ़ हजार पोल टूटने की सूचना आ चुकी थी। इसके अलावा तमाम स्थानों पर बिजली के तार भी टूटकर गिर गए थे। इसे लेकर गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे से ठप हुई बिजली आपूर्ति शुक्रवार को साढ़े पांच बजे बहाल हो सकी।
बिजली नहीं आने से लोग जहां गर्मी से परेशान हो गए। शहरी इलाके में पेयजल का भी संकट खड़ा हो गया। बिजली नहीं होने की वजह से सुबह नगर पंचायत इलाके की पेयजल सप्लाई ठप रही। लोगों को हैंडपंप से पानी भरने के लिए मजबूर होना पड़ा। ग्रामीण इलाके की तरफ विभाग का अभी ध्यान हीं नहीं है। शुक्रवार को किसी तरह मंझनपुर के कलेक्ट्रेट फीडर की सप्लाई चालू की जा सकी है। आधे कस्बे की आपूर्ति शाम छह बजे तक चालू नहीं की जा सकी थी। बताया गया कि गांधी नगर में पोल गिर जाने की वजह से समस्या आ रही है। नया पोल लगाने का इंतजाम किया जा रहा था। गांवों में आपूर्ति बहाल करने में बिजली विभाग को एक सप्ताह का वक्त लग सकता है। अधिशाषी अधिकारी प्रदीप कुमार सोनकर का कहना है कि 33-11 की लाइन में कई स्थानों पर पेड़ गिरने की वजह से सप्लाई में दिक्कत आई है। टूटे पोल और तार की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है।