{"_id":"5a91c3054f1c1b387b8b8738","slug":"61519502085-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपना बीडीसी व शोभा निर्वाचित हुई ग्राम पंचायत सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपना बीडीसी व शोभा निर्वाचित हुई ग्राम पंचायत सदस्य
Updated Sun, 25 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपना बीडीसी व शोभा निर्वाचित हुई ग्राम पंचायत सदस्य
-चायल के चरवा व नेवादा के बसुहार में ग्राम पंचायत उप चुनाव की हुई मतगणना
फोटो नं-29
अमर उजाला ब्यूरो
चरवा/सरायअकिल। पंचायतों के उपचुनाव की शनिवार को संबंधित ब्लॉकों में मतगणना कराई गई। इसमें चरवा वार्ड नं-15 से बीडीसी सदस्य पद पर सपना यादव तथा बसुहार वार्ड नंबर चार पर शोभा देवी को ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित किया गया। नतीजों की घोषणा होते ही समर्थक खुशी से उछल पड़े।
चायल ब्लॉक की ग्राम सभा चरवा के वार्ड 15 पर बीडीसी तथा नेवादा, सरसवां और सिराथू ब्लॉक की विभिन्न ग्राम सभाओं के 12 सदस्य पद काफी दिनों से रिक्त चल रहे थे। निर्वाचन आयोग की अधिसूचना पर रिक्त ग्राम एवं क्षेत्र पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया कराई गई। इनमें सात ग्राम पंचायत सदस्य पद पर महज एक-एक नामांकन आने की वजह से उन सभी को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया था। जबकि चार ग्राम पंचायत सदस्य पद पर किसी ने नामांकन ही नहीं किया। इस वजह से वह सीटें अभी भी रिक्त चल रही हैें। चरवा में बीडीसी सदस्य पद पर सपना यादव पत्नी स्व. आशीष कुमार तथा देवनारायण और बसुहार में ग्राम पंचायत सदस्य पद पर शोभा देवी पत्नी महेंद्र कुमार तथा शोभा देवी पत्नी ध्रुव कुमार आमने-सामने थीं। इन पदों पर 22 फरवरी को चुनाव के बाद शनिवार को मतों की गणना कराई गई। दोपहर 12 बजे आए नतीजों में चरवा के बीडीसी पद पर सपना यादव को 247 मतों से विजयी घोषित कर दिया गया। चुनाव में सपना को 612 तथा देवनारायण को महज 365 वोट मिले। 29 मत अवैध घोषित हुए। इसी तरह से बसुहार ग्राम सभा में शोभा देवी पत्नी महेंद्र कुमार 21 मत से विजयी घोषित की गईं। चुनाव में शोभा को 145 तथा उनकी प्रतिद्वंद्वी को 124 मत प्राप्त हुए।
विट्ठल भाई में पकड़ी गई नकलची छात्रा
इंटर संस्कृत के 441 व अंग्रेजी के 3132 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा
फोटो नं-32
मंझनपुर (ब्यूरो)। यूपी बोर्ड की परीक्षा में शनिवार को एक केंद्र पर नकल की चिट के साथ छात्रा पकड़ी गई। सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद केंद्र व्यस्थापक ने आरोपी छात्रा को रस्टीकेट कर दिया। इन दिन भी इंटर संस्कृत के 441 व अंग्रेजी के 3132 परीक्षार्थियों ने इम्तिहान नहीं दिया।
विज्ञापन
शनिवार को प्रथम पाली में इंटरमीडिएट संस्कृत व दूसरी बेला में अंग्रेजी की परीक्षा थी। अहम विषयों की परीक्षा होने के कारण प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना रहा। केंद्र व्यवस्थापक सीसीटीवी कैमरे की मानीटरिंग करते रहे। इस दौरान विट्ठलभाई उदिहिन इंटर कॉलेज में अंग्रेजी की एक छात्रा कॉपी के अंदर नकल की पर्ची रखकर परीक्षा दे रही थी। कैमरे में कैद छात्रा की हरकत देख केंद्र व्यवस्थापक ने तलाशी कराई तो चिट बरामद हो गई। फौरन छात्रा को रस्टीकेट करते हुए केंद्र व्यवस्थापक ने सूचना विभागीय अफसरों को दे दी। डीआईओएस एसके सिंह ने बताया कि इस दिन भी छात्र-छात्राओं के परीक्षा छोड़ने का सिलसिला जारी रहा। दोनों पालियों की परीक्षा में पंजीकृत 18187 में से 3573 छात्र-छात्राओं ने इम्तिहान नहीं दिया।